सोमवार, 5 मई 2014

Facebook एक नकली किताब !

फेसबुक पर 10 करोड़  fake accounts है - एक खबर)

फेसबुक एक नकली किताब !
==================

#  ख़ूबसूरत बला की है आप

$  आप भी कम नही है जनाब.

#  शुक्रिया,  मेरी बीवी भी  है

$  मेरे मिस्टर  भी है लाजवाब.

#  Facebook  पर है किस की तलाश ?

$  Kiss ?  हम को शरमाओ न भाईसाब !

#  चल दिये फिर तो,  बहना सलाम

$  ओ मुए,  तेरा ख़ाना ख़राब.......

'हाशमी' तू भी  फोटो  बदल
तब ही हो पायेगा कामयाब !
--मंसूर अली हाशमी
http://mansooralihashmi.blogspot.in

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें